भोपाल (आरएनएस)। आस्था का महाकुंभ इन दिनों हर तरफ चर्चा में है। लेकिन भोपाल के एक कपल के बीच यह तलाक का कारण बनता नजर आ रहा है। मना करने के बाद भी महाकुंभ जाने से नाराज एक पति ने पत्नी को तलाक देने की तैयारी में है। उसका कहना है, उसे साध्वी नहीं, ऐसी पत्नी चाहिए जो सजे-संवरे और उसकी इच्छाओं का ध्यान रखें। पत्नी भी जिद पर अड़ी है कि वह अपनी धार्मिक वेशभूषा नहीं बदलेगी। आमतौर पर पतियों की शिकायत होती है कि पत्नियां बनने-संवरने में बहुत पैसा और समय व्यर्थ कर देती हैं। इस मामले में पति की शिकायत है कि पत्नी न तो कभी पार्लर जाती है और न मेकअप करती है। उसे अट्रैक्टिव दिखने में दिलचस्पी नहीं है। सहेलियों के ग्रुप के साथ तीर्थस्थानों पर घूमती रहती है। उसने कई बार इच्छा जताई कि परिवार पहाड़ी क्षेत्र या फिर रोमांटिक जगह घुमने जाए, लेकिन वह माना कर देती है। बता दें, पति प्रायवेट जॉब में है। परिवार उच्च माध्यम वर्गीय वर्ग से आता है। 25 साल की शादी में उनके दो बच्चे हैं। बेटी की दो माह पहले शादी हुई है।








