भोपाल,(आरएनएस)। सेफ्टी काउंसिल द्वारा सावारी डिब्बा पुनिनिर्माण कारखाना भोपाल को 2024-25 के लिए स्वासथ्य, सुरक्षा और पर्यावरण कैटेगरी में अवॉर्ड से नवाजा गया है। कारखाने के मुख्य सुरक्षा अधिकारी जीआर भिण्डिया एवं सुरक्षा अधिकारी योगेश केकाले को यह अवॉर्ड प्रदान किया गया। सेफ्टी काउंसिल मप्र द्वारा यह अवॉर्ड कारखाने में स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया जाता है। मुख्य कारखाना प्रबंधक प्रफुल्ल वी कोहाडे के मुताबिक कारखाने में सुरक्षा संबंधित मापदंड उच्च स्तर के हैं।








