भोपाल, (आरएनएस)। रेल प्रशासन द्वारा महाकुंभ मेले के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयागराज छिक्की इटारसी एक्सप्रेस ट्रेन को चुनार स्टेशन तक चलाने का निर्णय लिया है। प्रयागराज छिक्की से चुनार के मध्य चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन के फेरों में बढ़ोतरी की गई है। जिन तिथियों में यह ट्रेन चुनार तक नहीं जा रही थी, अब उन तिथियों में भी चुनार तक चलाई जाएगी। अब गाड़ी संख्या 17273 इटारसी-प्रयागराज छिक्की एक्सप्रेस ट्रेन 19 जनवरी से 27 फरवरी तक और गाड़ी संख्या 11274 प्रयागराज छिक्की-इटारसी एक्सप्रेस ट्रेन 20 जनवरी से 28 फरवरी तक रोजाना चलेगी।








