भोपाल,(आरएनएस)। राजधानी के एमवीएम कॉलेज के मैदान में चार एमपी बटालियन की दो दिवसीय ए सर्टिफिकेट परीक्षा सोमवार को आयोजित की गई। इस परीक्षा में भोपाल के 12 स्कूलों के 400 एनसीसी कैडेट्स शामिल हुए। इनमें जूनियर डिवीजन (जेडी) और जूनियर विंग (जेडब्ल्यू) के कैडेट्स शामिल थे। पहले दिन के कैंडेट्स के शारीरिक परीक्षण ड्रिल, मैप रीडिंग और हथियार प्रशिक्षण जैसी गतिविधियां आयोजित की गई। दूसरे दिन उनके लिखित परीक्षा के माध्यम से सिद्धांत ज्ञान का परीक्षण होगा पहले दिन के कार्यक्रम में चार एमपी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अजय कोहली मौजूद रहे।








