हमीदिया अस्पताल में बनेगा अत्याधुनिक रेडियोथेरेपी सेंटर

Join Us

भोपाल,  (आरएनएस)। हमीदिया अस्पताल में कैंसर मरीजों के बेहतर इलाज के लिए आन्कोलॉजी विभाग का पुनिर्विकास (रीडेवलपमेंट) किया जा रहा है। यहां कैंसर के मरीजों के इलाज के लिए पहली बार अत्याधुनिक रेडियोथैरेपी सेंटर (स्टेट आफ आर्ट इन रेडियोथेरेपी) बनाने की योजना तैयार की गई हैं। सरकारी अस्पतालों में फिलहाल एम्स भोपाल ही कैंसर के इलाज का मुख विकल्प है, ऐसे में यह कदम मरीजों को बेहतर सुविधा देने की दिशा में आम है। रेडियोथेरेपी सेंटर के निर्माण के लिए अस्पताल में दो विशेष बंकर बनाए जाएंगे। इन बंकरों की दीवारें ढाई मीटर मोटी होंगी ओर इन्हें खास सामग्री से तैयार किया जाएगा ताकि रेडिएशन को रोका जा सके। एटेमिक रेग्यलेटरी बोर्ड (एआरबी) से मंजूरी मिलने के बाद बंकर निर्माण की प्रक्रिया शुरु करने का निर्णय लिया गया। बंकर बनर जाने के बाद एआरबी की टीम इसका निरीक्षण करेगी व स्वीकृति के बाद रेडियोथेरेपी मशीनें स्थापित की जाएंगी। स्टेट आफ आर्ट रेडियोथेरेपी सेंटर में कैंसर के इलाज के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम होगी। इसमें मेडिकल आन्कोलॉजी सर्जिकल आन्कोलॉजी रेडियोथेरेपी, न्यूरो आन्कोलॉजी और न्यूक्लियर मेडिसिन जैसी विभाग शामिल होंगे।

Previous articleखाद्य अधिकारी के साथ गैस एजेंसी संचालक ने की मारपीट
Next articleचैम्पियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल को बड़ी जिम्मेदारी, यशस्वी-शमी की एंट्री