खाद्य अधिकारी के साथ गैस एजेंसी संचालक ने की मारपीट

Join Us

भोपाल  (आरएनएस)। लालघाटी स्थित प्रियंका गैस एजेंसी के संचालक द्वारा सहायक आपूर्ति अधिकारी अशोक कुमार सत्यार्थी के साथ गाली गलौच ओर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है, जिसके बाद सत्यर्थी ने कोहेफिजा थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। मामले के अनुसार गैस एजेंसी पर दस से ज्यादा ग्राहक खड़े होकर समय पर गैस सिलेंडर न मिलने की शिकायत कर रहे थे, जिसकी जांच करने के लिए सत्यार्थी मौक्े पर पहुंचे थे। लेकिन इसी दौरान गैस एजेंसी संचालक ओर उनके पुत्र ने मौके पर पहुंचकर खाद्य अधिकारी के साथ बदसलूकी करना शुरु कर दी ओर एक ग्राहक को धक्का देकर एजेंसी से बाहर कर दिया। इस पर मौके पर मौजूद खाद्य अधिकारी ने आपत्ति दर्ज की।

Previous articleअतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर पथराव
Next articleहमीदिया अस्पताल में बनेगा अत्याधुनिक रेडियोथेरेपी सेंटर