अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर पथराव

Join Us

भोपाल (आरएनएस)। शहर में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर पालिका की टीम पर कब्जाधारियों ने पथराव कर दिया। कम्रचारियों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। जबकि हमले में बुलडोजर आपरेटर घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने पथराव करने वालों पर केस दर्ज कर लिया है। दरअसल यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। गत दिवस नगर पालिका की टीम जगात चौकी के पास अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमर्णकर्ताओं ने बुलडोजर और टीम पर हमला कर दिया। इसके बाद वहां भगदड़ मच गई। पथराव में ऑपरेटर जयपाल सिंह के सिर में गंभीर चोट आई है।

Previous articleदिग्विजय का नरोत्तम पर गंभीर आरोप
Next articleखाद्य अधिकारी के साथ गैस एजेंसी संचालक ने की मारपीट