चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल को बड़ी जिम्मेदारी, यशस्वी-शमी की एंट्री

Join Us

नई दिल्ली  । आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। मुंबई में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने टीम की घोषणा की।
चैम्पियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में देने का फैसला किया गया है, जो प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित चैम्पियंस ट्रॉफी इस बार ‘हाइब्रिड मॉडल के तहत पाकिस्तान और दुबई में खेला जाना है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 19 फरवरी को मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में होगा। जबकि भारतीय टीम अपना पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश से खेलेगी।
चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए 15 सदस्यीय भारतीय स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, यशस्वी जायसवाल, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, वॉशिंगटन सुंदर।

Previous articleहमीदिया अस्पताल में बनेगा अत्याधुनिक रेडियोथेरेपी सेंटर
Next articleएसए 20 : किंग्समीड में जीत की राह पर लौटे सनराइजर्स ईस्टर्न केप