भोपाल(आरएनएस)। महापौर मालती राय ने गत दिवस वार्ड 35 में बजबजाती नालियां और सडक़ों पर कचरा देख नाराजगी जताई। उन्होंने वार्ड दरोगा मनोज करोसिया को हटाने के निर्देश दिए। इसी तरह कार्य में लापरवाही बरतने वाली वार्ड-35 की वार्ड प्रभारी को भी हटाने के निर्देश उन्होंने दिए। इधर, निगम अमले ने रीना फास्ट फूड के अतिक्रमण को हटाया और नाले की सफाई की। पाँच हजार रुपए का स्पॉट फाइन भी वसूल किया गया।








