भोपाल,(आरएनएस)। ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने वाले बॉन्डेड चिकित्सकों के वेतन में वृद्धि हा सकती है। इस संबंध में उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने संकेत दिए हैं। गत दिवस गांधी मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. कुलदीप गुप्ता ने उनसे मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में काम कर रहे चिकित्सकों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। जूडा अध्यक्ष ने बताया कि ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए सार्थक चर्चा हुई।








