सेंट्रल संस्कृत विवि : 15 पीजी कोर्सेस में सीयूईटी के माध्यम से होंगे प्रवेश

Join Us

भोपाल (आरएनएस)। सेंट्रल संस्कृत यूनिवर्सिटी में 15 पीजी कोर्सेस में कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) से एडमिशन दिए जाएंगे। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरु हो गई है। स्टूडेंट्स एक फरवरी तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन में संशोधन तीन से पांच फरवरी तक हो सकेंगे। विवि क अनुसार, शिक्षा शास्त्री (बीएड), एमएड, साहित्य में आचार्य, संस्कृत नाट्य शास्त्र और भारतीय रंगमंच, धर्मशास्त्र, प्राकृत, पाली, व्याकरण आदि कोर्सेस में एडमिशन दिए जाएंगे। इसके लिए परीक्षा 13 से 31 मार्च तक आयोजित होगी।

Previous articleघाटी से आ रही बर्फीली हवाओं ने कंपकंपाया, बारिश की संभावना
Next articleजूडा ने डिप्टी सीएम को ज्ञापन सौंपा, विभिन्न समस्याएं बताई