घाटी से आ रही बर्फीली हवाओं ने कंपकंपाया, बारिश की संभावना

Join Us

भोपाल(आरएनएस)। घाटी से आ रही बर्फीली हवाओं ने गत दिवस राजधाीन को कंपकंपा दिया। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि जम्मू कश्मीर में समुद्र तल से 5.1 किलोमीटर ऊपर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हैं। पंजाब ओर पाकिस्तान के ऊपर चक्रवतीय घेरा भी बना हुआ है। इसके अलावा दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर पर चक्रवातीय घेरा विकसित हे। इन चक्रवातीय घेरों की वजह से अरब सागर समूह में नमी आ रही है। इससे राजधानी मे कोहरा छा रहा है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। इससे ठंड और बढ़ेगी।

Previous articleरांगेय राघव जयंती पर काव्य गोष्ठी आयोजित
Next articleसेंट्रल संस्कृत विवि : 15 पीजी कोर्सेस में सीयूईटी के माध्यम से होंगे प्रवेश