हमीदिया में 400 कर्मियों की छंटनी शुरु, इस हफ्ते 50 हटेंगे

Join Us

भोपाल(आरएनएस)। गांधी मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने हमीदिया अस्पताल से 400 आउटसोर्स कर्मचारियों की चरणबद्ध छंटनी शुरु कर दी है। इन कर्मचारियों से सेवा समाप्ति का नोटिस भी जारी कर दिया गया है। इनमें से 50 कर्मचारी 20 जनवरी को हटा दिए जाएंगे। इसी के विरोध में इन 50 कर्मचारियों ने गत दिवस काम बंद हड़ताल कर दी। यह कर्मचारी सुबह आठ बजे ब्लॉक वन के बाहर जमा होकर नारे लगाने लगे। इन कर्मचारियों में इनें वार्ड बॉय, लैब टेक्नीशियन और कंप्यूटर ऑपरेटर शामिल हैं। इन कर्मचारियों के न होने से अस्पताल में काम प्रभावित हुआ। कर्मचारियों में पड़ी फूट : हमीदिया से हटाए जा रहे 400 कर्मचारियों में आंदोलन को लेकर आपस में मतभेद हो गए हैं।

Previous articleमहापौर ने काम में लापरवाही पर वार्ड दरोगा, वार्ड प्रभारी को हटाया
Next articleकांग्रेस की महू रैली से पहले अमित शाह आएंगे भोपाल