भोपाल, (आरएनएस)। जेपी अस्पताल में मरीजों को कम रेट पर एमआरआई (मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग) जांच की सुविधा की आपचारिक शुरुआत कर दी गई। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने गत दिवस इसका शुभारंभ किया। हालांकि, सुविधा को शुरु हुए पांच दिन बीत चुके हैं। हर रोज दस से 12 मरीजों को एमआरआई स्कैनिंग की सुविधा मिलेगा। शुभारंभ अवसर पर डिप्टी सीएम के साथ अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मालूम हा कि अस्पताल में 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीन लगाई गई है। यहां सीजीएचएस (केंद्र की तस दरों) से भी कम दरों पर जांच होगी। स्वास्थ्य विभाग ने पीपीटी के तहत कृष्णा डायेग्नोस्टिक्स लिमिटेड के जरिए यह सुविधा उपलब्ध करवाई है।








