भाजपा विधायक सहित अन्य से हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

Join Us

जबलपुर(आरएनएस)। मप्र हाईकोर्ट ने भाजपा बांधवगढ़ से भाजपा विधायक शिवनारायण ज्ञान सिंह को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। दरअसल मामले में आरोप है कि विधायक ने जनपद पंचायत के काम में बेवह अड़ंगा लगा रखा है। जस्टिस विवेक अग्रवाल की एकलपीठ ने मामले की अगली सुनवाई 24 जनवरी को निर्धारित की है। यह मामला जनपद पंचायत करकेली की अध्यख प्रियंका सिंह बघेल की ओर से दायर किया गया है। इसमें आरोप है कि वर्ष 2022-23 में जारी बजट के परिप्रेक्ष्य में जनपद पंचायत द्वारा विकास कार्यों की योजना बनाई गई। इसके बाद सभी अनुमतियां लेने के बाद जनपद पंचायत में वर्क ऑर्डर जारी किया ओर निर्माण सामग्री भी बुला ली। आरोप है कि स्थानीय विधायक के दखल के कारण उक्त सभी विकास कार्यों पर रोक लगा दी गई।

Previous articleअब जेपी अस्पताल में कम दरों पर हो सकेगी मरीजों की एमआरआई जांच
Next articleविक्रमोत्सव उज्जैन में वाहन खरीदी पर मिलेगी रोडटैक्स में छूट