विक्रमोत्सव उज्जैन में वाहन खरीदी पर मिलेगी रोडटैक्स में छूट

Join Us

भोपाल, (आरएनएस)। ग्वालियर के बाद अब उज्जैन के व्यापार मेले में वाहन खारीदी पर पचास फीसदी रोड टैक्स पर सरकार छूट देगी। इस पर गत दिवस मोहन कैबिनेट ने मोहर लगा दी। सीएम डॉ. मोहन यादव ने मंत्रियों को बताया कि ग्वालियर मेला और विक्रमोत्सव उज्जैन में मोटरयान करों में छूट के आदेश जारी कर दिए गए हैं। मंत्रालय में हुई बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। इसी तरह मंत्रिपरिषद में प्रत्येक जिलों में बैड स्थापित करने के प्रस्ताव पर भी सहमति प्रदान कर दी। उल्लेखनीय है कि सीएम ने हर जिले में बैड शुरु करने का ऐलान किया था। इसके लिए 932 पद भी स्वीकृत किए गए हैं।

Previous articleभाजपा विधायक सहित अन्य से हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
Next articleअहमदपुर नर्सरी में बीज से बनाए जा रहे पौधे, 15 जून क बाद होगा रोपण, पांच लाख से ज्यादा पौधे लगाने का लक्ष्य