भोपाल,आरएनएस)। रातापानी को टाइगर रिजर्व का दर्जा मिलने के बाद वन विभाग ने यहां के बफर एरिया सहित समस्त क्षेत्र को विकसित करने के लिए कमर कस ली है। वन विभाग द्वारा बपुर एरिया में इस साल जून से सितंबर के दोरान पांच लाख से ज्यादा पौध्ेा लगाने का लक्ष्य है। इन पौधों में औषधीय महत्व के पौधों के साथ इमारती लकड़ी के पौधे भी शामिल हैं, जिन्हें विभिन्न स्थलों पर रोपित किया जाएगा। पौधे लगाने के बाद भोपाल, सीहोर, रायसेन और रातापानी टाइगर रिजर्व की वन संपदा में भी बढ़ोतरी होगी। बता दें कि अहमदपुर स्थित नर्सरी में रोपण के लिए बीज से पौधों को तैयार किया गया है।








