भोपाल,(आरएनएस)। अगले पांच साल नेशनल डेयरी बोर्ड, सांची दुग्ध संघ का संचालन करेगा। इस ब्रांड का नए सिरे से मेकओवर करने पर 1500 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इस फैसले को लेकर कर्मचारियों के हितों को संरक्षित रखने के लिए पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा है। दिग्विजय सिंह ने पत्र मं लिखा कि सांची दुग्ध संघ के कर्मचारियों को अमूल पर आश्रित बनाकर न छोड़ा जाए। दूध सप्लायर्स का पत्र सीएम को भेजा दिथ्वगयज सिंह ने सांची दुग्ध संध को दूध सप्लाई करने वाले दुग्ध प्रदायकों को पत्र भेजते हुए लिखा-मुझे यह बताया गया है कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा सांची दुग्ध संघ भोपाल को एनडीडीबी (नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड) को सुधार हेतु सौंपा जा रहा है। आवेदकों ने मप्र शासन से दुग्ध संघ से जुड़े किसानों एवं कर्मचारियों के हितों के सुझाव संरक्षित रखे जाने का निवेदन कियाा है।








