महू के बाद टंट्या मामला की जन्म स्थली जा सकते हैं राहुल

Join Us

भोपाल, (आरएनएस)। डॉ. अम्बेडकर की जन्मस्थली महू में कांग्रेस की होने जा रही अभियान रैली को सफल बनाने के लिए प्रदेश के कांग्रेस नेता तैयारियों में जुुटे हैं। संगठन ने कार्यक्रम में एक लाख लोगों के पहुंचने का टारगेट को इंदौर, धार, खंडवाा और खरगोन जिले से ही पूरा करने का प्लान है। इसलिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, हनी सिंह बघेल के अलावा अरुण यादव, सचिन यादव और अन्य वरिष्ठ नेताओं को ज्यादा मेहनत करना पड़ रही है। बुंदेलखंड, बघेलखंड और ग्वालियर-चंबल के इलाके दूर होने से इन क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं की कम उपस्थिति रहेगी। महू संविधान अभियान रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी के शामिल होने की संभावना है। पार्टी सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी सहित अन्य नेता महू कार्यक्रम के बाद टंट्या मामा की जन्मस्थली भी जा सकते हैं।

Previous articleविदिशा के सांसद शिवराज सिंह की नगर निगम बनाने की मांग पर मुख्यंत्री डॉ. यादव ने लगाई मुहर
Next articleसांची के कर्मचारियों को अमूल के भरोसे न छोड़ें