भोपाल, (आरएनएस)। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामण्ीा के अंतर्गत प्रदेश में इस साल 14 लाख पक्के मकान बनेंगे। यह जानकारी केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके संसदीय क्षेत्र विदिशा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दी। पहले चरण में 8.21 लाख परिवारों को पक्के आवासों की सौगात दी गई। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने क्षेत्रीय सांसद शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा को नगर निगम बनाने की मांग की, जिस पर मुख्यमंत्री ने मुहर लगा दी। विदिशा में बुधवार को 177.53 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया। यहां गरीब परिवारों को आवंटन पत्र प्रदान किए गए तथा पीएम आवास योजना ग्रामीण के नवीन लक्ष्य का आवंटन भी हुआ। सिंगल क्लिक से 3932 आवासों का गृह प्रवेशम् कराया गया। साथ ही 44891 लखपति दीदीयों को प्रमाण पत्र दिए गए।








