लोकायुक्त के सामने जल्द समर्पण कर सकता है सौरभ

Join Us

भोपाल  (आरएनएस)। तीन जांच एजेंसियों का मोस्ट वांटेड पूर्व परिवहन आरक्षक सौरभ शर्मा जल्द ही लोकायुक्त पुलिस के सामने समर्पण कर सकता है। पुलिस कई दिन से उसकी तलाश कर रही है। 18 दिसम्बर को सौरभ के भोपाल में ई-सात स्थित आवास पर लोकायुक्त पुलिस ने छापा मारा था। तब सौरभ के स्वजन ने पुलिस के अधिकारियों को बताया था कि वह सपरिवार दुबई गया है। पुलिस ने सौरभ व उसकी पत्नी दिव्या शर्मा सहित पांच लोगों को पूछताछ के लिए सम्मन जारी किया था।
छापे के दूसरे दिन मेंडोरी गांव से एक कार में 54 किलो और दस करोड़ रुपये नकद मिले थे। आयकर विभाग ने कार, सोना और नकदी जब्त कर ली थी। इस मामले में में आयकर विभाग को सौरभ से पूछताछ करनी है। विभाग के ओवदन पर सौरभ के विरुद्ध लुकआउट सर्कुलर भी जारी है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को भी सौरभ की तलाश है। समर्पण के बाद ईडी भी पूछताछ के लिए सौरभ को गिरफ्तार कर सकती है।

Previous articleएम्स के पास से हटाए अतिक्रमण, 14 ट्रक सामान किया गया जब्त
Next articleपीडब्ल्यूडी अधिकारी पर युवक का आरोप, कहा-पत्नी से हैं संबंध