भोपाल,(आरएनएस)। लोक निर्माण विभाग के एक अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। छिंदवाड़ा निवासी एक युवक ने उसकी पत्नी से अधिकारी के संबंधों की बात कही है। युवक का कहना है कि 2014 में उसका बालाघाट निवासी युवती स विवाह हुआ था। उसकी पत्नी करीब छह साल पहले यूपीएससी कोचिंग के लिए भोपाल आई थी। इस दौरान उसका संपर्क लोक निर्माण विभाग के अधिकारी से हुआ था। युवक ने बताया कि उसकी शादी अब टूटने की कगार पर है, जल्द ही तलाक होने वाला है, जिसका केस कोर्ट में चल रहा है। उसे जब उसकी पत्नी और अधिकारी के संबंधों की जानकारी हुई तो उसने अधिकारी से बात की थी, तब अधिकारी ने फोन पर उसे धमकाया और कहा कि तू मेरा कुछ नहीं कर सकता है। युवक ने कहा कि दोनों के कुछ फोटो बहुप्रसारित हुए हंै , जिसे अधिकारी एआइ द्वारा निर्मित बता रहा है, लेकिन वास्तव में वे फोटो असली हैं, जो उन्होंने क्रिसेंट वाटर पार्क में खिंचवाए थे। इन आरोप पर पीडब्ल्यूडी के अधिकारी को फोन किया तो उन्होंने फोन बंद कर लिया। मैसेज भी किए, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।








