एम्स के पास से हटाए अतिक्रमण, 14 ट्रक सामान किया गया जब्त

Join Us

भोपाल,(आरएनएस)। राजधानी में नगर निगम के अतिक्रमण विरेाधी अमले ने गत दिवस गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई की। इस दौरान अवैध रूप से बनाए गए 15 छप्पर हटाए व मैकेनिकों की दो गुमठियां, दो बड़ी टंकियां, 33 ठैले सहित 14 ट्रक विभिन्न प्रकार का सामान जब्त किया। एम्स हॉस्पिटल व आसपास के क्षेत्रों में अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई करते हुए एम्स हॉस्पिटल के गेट नंबर दो एवं तीन के सामने व आसपास अतिक्रमण कर लगाए गए ठेले, गुमठी, टेबिल, स्टूल आदि जब्त किए गए। साथ ही 15 अवैध रूप से छप्परों को भी तोड़ा गया।

Previous articleकलेक्टर ने पांच टीबी मरीजों को गोद लिया, पोषण फूड बास्केट भी सौंपी
Next articleलोकायुक्त के सामने जल्द समर्पण कर सकता है सौरभ