भोपाल(आरएनएस)। टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने निक्षय मित्र के रूप में पाँच टीबी मरीजों की पोषण आहार सहायता की जिम्मेदारी ली। उन्होंने गत दिवस एक बैठक के दौरान सांकेतिक रूप से एक मरीज को पोषण फूड बास्केट दी। इसमें छह माह की उपचार अवधि तक प्रतिमाह फूड बास्केट उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके तहत बास्केट में हाई प्रोटीन डाइट उपलब्ध करवाई जाती है। इसमें प्रतिमाह तीन-तीन किलो आटा और तुअर दाल के अलावा एक लीटर मूंगफली तेल, एक-एक किलो गुड़ मूंगफली चिक्की और रोस्टेड चना शामिल हैं।








