भोपाल,(आरएनएस)। रेल प्रशासन ने महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं की मांग और आस्था को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 01817-01818 खजुराहो-प्रयागराज छिक्की महाकुंभ मेला स्पेशल अनारक्षित गाड़ी संख्या 1817 बीना-प्रयागराज छिक्की महाकुंभ मेला अनारक्षित विशेष ट्रेन 13 से 16 जनवरी तक, 28 जनवरी से पांच फरवरी तक, 11 फरवरी से 14 फरवरी तक और 25 फरवरी से 28 फरवरी तक संचालित होगी। बीना स्टेशन से यह गाड़ी 11:00 बजे प्रस्थान करेगी।








