उपभोक्ता संरक्षण के पुरस्कारों के लिए मंगाए गए आवेदन

Join Us

भोपाल, (आरएनएस)। विश्व उपभोक्ता दिवस 15 मार्च के लिए राज्य एवं संभाग स्तरीय पुरस्कार के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की जा रही हैं। जिला आपूर्ति नियंत्रक मीना मालाकार ने बताया कि उपभोक्ता संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्था, व्यक्तियों को एक जनवरी 2024 से 31 दिसम्बर, 2024 के दौरान प्रत्येक माह की गई गतिविधियों का सप्रमाण विस्तृत विवरण सहित आवेदन जिला कार्यालय कलेक्टर खाद्य शाखा भोपाल में 23 जनवरी तक प्रस्तुत करने होंगे। देरी से प्रस्तुत आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन में उपभोक्ताओं की समस्या एवं शिकायतों के प्रतितोषण, प्रश्न-मंच एवं प्रदर्शनियों का आयोजन, संगोष्ठियों/उपभोक्ता मेला, नुक्कड़ नाटक, ग्रामीण क्षेत्र में विशेष रूप से जागरुकता के लिए प्रयास करना, उपभोक्ता हित से संबंधित विषय तथा संसािा का पंजीयन प्रमाण-पत्र देना होगा।

Previous articleसौ दिन से ज्यादा पुरानी शिकायतों को तत्काल निपटाएं : कमिश्नर
Next articleबीना से प्रयागराज छिक्की के लिए महाकुंभ मेला ट्रेन शुरु