भोपाल,(आरएनएस)। संभागायुक्त संजीव सिंह ने समाधान ऑनलाइन, सीएम हेल्पलाइन पर 100 दिवस से लंबित शिकायतों का शीघ्र संतुष्टि पूर्वक निराकरण करने के निर्देश दिए। सोमवार को संभाग के जिलों की टाइम लिमिट बैठक में उन्होंने किसानों को फसल कटाई के बाद पराली न जलाने के लिए जागरुक करने एवं उससे होने वाली दुष्परिणामों से अवगत कराते हेतु निर्देशित किया। सिंह ने भारत सरकार द्वारा 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन निक्षय अभियान के लिए भोपाल संभाग अंतर्गत सीहोर एवं विदिशा जिलों द्वारा किए गए स्क्रीनिंग की प्रगति जानी एवं 100 दिवसीय इस अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए। सिंह ने राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम की समीक्षा की एवं स्कूलों में आयोजित होने वाले शिविरों की समीक्षा की।








