भोपाल,(आरएनएस)। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा द्वारा महिला तहसीलदार को लेकर की गई टिप्पणी के चलते भोपाल सहित पूरे प्रदश्ेा के एक हजार से अधिक तहसीलदार 13 से 15 जनवरी तक सामूहिक हड़ताल पर हैं। सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे 12 तहसीलदारों ने कलेक्टर भोपाल कौशलेंद्र विक्रम सिंह को सामूहिक अवकाश को लेकर आवेदन दिया। बता दें कि मप्र राजस्व अधिकारी (कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा) संघ के नेतृत्व में आंदोलन के तहत 13 से 15 जनवरी तक पूरे प्रदेश के तहसीलदार अवकाश पर रहेंगे। ज्ञापन सौंपने के पूर्व हुजूर तहसील परिसर में सभी तहसीलदारों ने सामूहिक बैठक की और अवकाश पर जाने का निर्णय लिया। इसके बाद हर सोमवार को कलेक्ट्रेट में होने वाली टीएल बैठक में भी सभी तहसीलदार शामिल हुए और बैठक के बाद कलेक्टर को अवकाश के लिए ज्ञापन दिया।








