भोपाल के दोनों जिलाध्यक्ष बदले, मऊगंज, मैहर, छतरपुर में जिलाध्यक्षों सहित नौ को फि र मिला मौका

Join Us

भोपाल, (आरएनएस)। मध्यप्रदेश में भाजपा जिलाध्यक्षों को लेकर नेताओं के बीच चल रही रार के बीच सोमवार को 18 जिलाध्यक्षों के नामों का ऐलान कर दिया गया। इनमें से कुछ जिलों में मौजूदा जिलाध्यक्षों को स्थानीय जनप्रतिनिधियों के विरोध के बाद भी दूसरी बार संगठन की कमान सौंपी गई है। भोपाल जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी को भी दूसरा कार्यकाल नहीं मिल सका है। गौरतलब है कि रविवार को प्रदेश भाजपा ने अपने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गृह नगर उज्जैन के जिलाध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के संसदीय क्षेत्र विदिशा के जिलाध्यक्ष के नामों का ऐलान कर दिया था। सोमवार को पार्टी ने 18 दूसरे जिलों के अध्यक्षों के चेहरे साफ कर दिए। सबसे अहम निर्वाचन मुख्यालय भोपाल का रहा है। जहां दूसरी बार अध्यक्ष बनने की दौड़ में रहे सुमित पचौरी की जगह जिला महामंत्री रविन्द्र यति को भोपाल नगर की कमान सौंपी गई थी। सुमित के बारे में कहा जा रहा था कि वे प्रदेशाध्यक्ष की गुड बुक में शामिल हैं और उनके कार्यकाल के दौरान भोपाल में भाजपा ने बेहतर प्रदर्शन किया है, लेकिन चार साल के कार्यकाल के क्राइटेरिया ने उन्हें इस पद की दौड़ से बाहर कर दिया।

Previous articleसवा करोड़ से अधिक रुद्राक्षों को किया जाएगा अभिमंत्रित
Next articleमंत्री से नाराज तहसीलदार 15 तक नहीं करेंगे काम