नहीं दिखा बाघ, वन विभाग ने खोली भ्रमण क्षेत्र की सडक़

Join Us

भोपाल  (आरएनएस)। वन विभाग ने दूसरे दिन शनिवार को बाघ भ्रमण क्षेत्र चंदनपुरा में तेरह शटर से जागरण लेक सिटी तिराहे तक का रास्ता खोल दिया। इस सडक़ पर शुक्रवार सुबह बाघ ओर शवक को देखकर एक स्कॉर्पियो चालक का संतुलन बिगड़ गया था और गाड़ी पेड़ से टकरा गई थी। इसके बाद सडक़ बंद कर दी गई थी। रेंजर, समरधा शिवपाल पिपरदे ने बताया कि यह बाघ विचरण क्षेत्र है। दूसरे दिन यहां बाघिन का मूवमेंट नहीं मिला। इसलिए दिन में इस सडक़ पर आवागमन शुरु करा दिया है।

Previous articleआईईएचई में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन 18 को
Next articleवाल्मी ने दामखेड़ा एप्रोच रोड खोला, टाइगर कॉरिडोर में ट्रैफिक का दबाव कम होगा