भोपाल, (आरएनएस)। उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई) में राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना है। इसके तहत भारतीय ज्ञान परंपरा से संबंधित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 18 जनवरी को होगी। आईईएचई के डायरेक्टर डॉ. प्रोश अग्रवाल ने बताया कि सभी सात संभागों में चयनित 14 विद्यार्थी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे।








