भोपाल(आरएनएस)। जीजी फ्लाईओवर के लोकार्पण का रास्ता फिलहाल साफ नजर नहीं आ रहा है। दरअसल फ्लाईओवर के गायत्री मंदिर की तरफ की भुजा पर जिस एप्रोच स्लैब को 24 से 26 दिसम्बर 2024 में बनाया गया था यह हिस्सा अभी भी सैंटरिंग पर टिका हुआ है। लिहाजा सेंटरिंग खुलने क बाद ही जीजी फ्लाईओवर का लोकार्पण हो सकता है। हालांकि इस बात को लेकर लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है, लेकिन विभागीय सूत्र बताते हैं कि अधिकारियों को फ्लाईओवर के सभी अधूरे कामों को 26 जनवरी से पहले करने के निर्देश मिले हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि जीजी फ्लाईओवर का लोकार्पण 26 जनवरी को यानी 15 दिन बाद किया जा सकता है। हालांकि इसकी अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।








