भोपाल (आरएनएस)। विधायक फूलसिंह बरैया ने भाजपा की संविधान यात्रा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की यह यात्रा दलित वोट बैंक को लुभाने के लिए है। उन्होंने कहा कि भाजपा यदि संविधान यात्रा निकाल रही है तो ठीक वैसा ही समझा जाए जैसे शिकारी शिकार को फंसाने के लिए दाना डालता है। दाना डालने पर ही शिकार फंसता है, इसलिए भाजपा इस समाज को फंसाने के लिए, इस वर्ग का वोट लेने के लिए यात्रा निकाल रही है। संविधान से भाजपा का कोई नाता नहीं है।








