भोपाल, (आरएनएस)। सेंट्रल जेल में बुधवार को मिले चाइनीज ड्रोन की गुत्थी सुलझ गई है। जेल के पास द्वारकाधाम कॉलोनी में रहने वलो डॉ. स्वप्निल जैन ने दावा किया है कि यह ड्रोन उन्होंने बेटे के लिए खरीदा था। उड़ाते समय तेज हवा के कारण कंट्रोल रेंज स बाहर हो गया और जेल की तरफ जाकर गुम हो गया। महावीर मेडिकल कॉलेज क प्रोफेसर डॉ. जैन गत दिवस सेंट्रल जेल में जांच करने पहुंची टीम से मिले और ड्रोन का रिमोट कंट्रोल भी दिखाया। उन्होंने बताया कि शाम को आसपास ड्रोन खोजने की कोशिश की थी, लेकिन नहीं मिला। इधर, पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र भी गत दिवस सेंट्रल जेल पहुंचे और मौका मुआयना किया।








