भोपाल, (आरएनएस)। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 18 जनवरी को आयोजित होगी। परीक्षा जिले के दस केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। प्रवेश पत्र ऑनलाइन डाउनलोड करने होंगे। प्रवेश पत्र प्राप्ति में समस्या होने पर प्राचार्य, जवाहर नवोदय विद्यालय के कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। यहां का फोन नंबर 0755-2896325, 958435971 है।








