हमीदिया में पहली बार हुआ इतना जटिल ऑपरेशन

Join Us

भोपाल,(आरएनएस)। हमीदिया अस्पताल में घायल का जटिल ऑपरेशन कर सात फ्रेक्चर एक साथ जोड़े गए। घायल की सेहत में सुधार है। डॉक्टरों के मुताबिक एक दो दिन में उसे चलाना शुरु किया जाएगा। अमूमन इस तरह के मामलों में दो से तीन बार ऑपरेशन कर एक एक कर हड्डियां जोड़ी जाती हैं। हमीदिया में यह पहला मामला है, जब इतने फ्रेक्चर एक साथ जोड़े गए हैं। जानकारी के मुताबिक भोपाल निवासी शैलेष गुप्ता अपने तीन कर्मचारियों के साथ आधी रात को आसाराम तिराहे से लोडिंग ऑटो से लौट रहा था। तभी वह रॉन्ग साइड खड़े बोरवेल से टकरा गया था। हादसा इतना गंभीर था कि दो कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई और एक ने इलाज के दोरान दम तोड़ दिया। वहीं शैलेष को दाएं पैर के अलावा दोनों हाथों और चेहरे पर भी गंभीर चोट आई थी।

Previous articleनवोदय विद्यालय में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 18 को
Next articleभाजपा को कमाई का जरिया बनाया : सिंघार