भाजपा को कमाई का जरिया बनाया : सिंघार

Join Us

भोपाल, (आरएनएस)। भाजपा नेताओं के ठिकानों से करोड़ों रुपये की संपत्ति मिलने पर सियासत तेज है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने लिखा भाजपा सरकार में प्रदेश कर्ज में डूब रहा है जबकि इनके नेता दिन-ब-दिन अमीर होते जा रहे हैं। न खाऊंगा और न खाने दूंगा का दावा करने वाले विश्वगुरु की पार्टी में ये क्या हो रहा है? सागर के पूर्व विधायक और पार्षद के यहां 14 किलो सोना ओर 3.80 करोड़ रुपये मिले हैं। हरवंश सिंह, राजेश केशरवानी ओर एक व्यापारी के यहां से 150 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी पकड़ी गई। तीन दिन में छापेमारी के दौरान कई लग्जरी गाडिय़ां भी मिली। भाजपा में ऐसे धनकुबेरों की कमी नहीं है, जो धनकुबेर होता नहीं है, तो पार्टी में आकर हो जाता है। सिंघार ने कहा कि भाजपा ने राजनीति को कमाई का कारोबार बना रखा है और जनपता को जमकर लूट रहे हैं।

Previous articleहमीदिया में पहली बार हुआ इतना जटिल ऑपरेशन
Next articleजलती चिता के पास आते थे तांत्रिक, लगाया सीसीटीवी