भोपाल,(आरएनएस)। अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा अनुसूचित जाति की कक्षा छठवीं से 12वीं तक प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की बेहतर पढ़ाई के लिए संभागीय मुख्यालयों पर आवासीय विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है। सत्र 2025-26 में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए 18 फरवरी को परीक्षा होगी। सत्र 2024-25 की कक्षा पांचवीं के विद्यार्थी आवेदन पोर्टल पर 21 जनवरी तक जमा कर सकेंगे।








