भोपाल, (आरएनएस)। आईआईटी दिल्ली ने जॉइंट एडिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स (जैम) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह परीक्षा मास्टर्स प्रोग्राम में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। एडमिट र्काड डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे नामांकन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। परीक्षा दो फरवरी को होगी इसके बाद रिजल्ट 19 मार्च को घोषित किया जाएगा। आईटी जैम परीक्षा का स्कोर कार्ड 25 मार्च को उपलब्ध करा दिया जाएगा।








