भोपाल,(आरएनएस)। बरतकउल्ला यूनिवर्सिटी (बीयू) के मुंशी प्रेमचंद हॉस्टल के पोर्च का छज्जा मंगलवार देर शाम भरभराकर गिर गया। हालांकि उस समय वहां स्टूडेंट मौजूद नहीं थे, इसलिए बड़ा हादसा टल गया। इस हॉस्टल केक तीन अन्य कमरे भी जर्जर हालत में हैं, लेकिन इन्हें इस वर्ष स्टूडेंट्स को अलॉट नहीं किया गया है। विवि में लंबे समय से हॉस्टलों के मेंटनेंस का कार्य नहीं किया गया है। इसके चलते पुराने बने तीनों बॉयज हॉस्टल जीर्ण-शीर्ण हालत में पहुंच गए हैं। इनमें मुंशी प्रेमचंद और जवाहर हॉस्टल की हालत ज्यादा खराब है इसी वजह से मुंशी प्रेमचंद हॉस्टल का छज्जा गिर गया।







