भोपाल, (आरएनएस)। हमीदिया अस्पताल में मंगलवार को तब अजीब स्थिति बन गई, जब कैथ लैब में एक मरीज की एंजियोग्राफी के दौरान मशीन अचानक बंद हो गई। डॉक्टरों ने मशीन को चालू करने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। ऐसे में मरीज को लैब से बाहर लाकर में बाद में आने को कहा गया। दरअसल, कार्डियोलॉजी विभाग में मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे एक मरीज की एंजियोग्राफी क लिए कैथ लैब में शिफ्ट किया गया। एंजियोग्राफी के पहले मरीज का ड्रिल (तार डालने के लिए छोटा सा छेद) किया जा रहा था। इसी दौरान कैथ लैब में गड़बड़ी आई। विभाग ने कैथ लैब कंपनी को इसकी जानकारी दी है। बताया जाता है कि इसे सुधरने में तीन-चार दिन लंगेंगे, तब तक कैथ लैब बंद रहेगी।







