महापौर ने स्वच्छता किटी ग्रुप को किया सम्मानित

Join Us

भोपाल।(आरएनएस)।महापौर मालती राय ने शहर की स्वच्छता में निगम को सहयोग करने तथा स्वच्छता ही सेवा 2024 में सहभागिता करने पर प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल द्वारा सम्मानित करने पर ‘‘स्वच्छता किटी ग्रुप’’ के सदस्यों को सम्मानित किया। महापौर मालती राय ने गुरूवार को क्वालिटी रेस्टोरेंट में स्वच्छता किटी गु्रप के सदस्यों को सम्मानित किया। महापौर मालती राय ने प्रदेश के राज्यपाल द्वारा सम्मानित किये जाने पर स्वच्छता किटी ग्रुप के सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वच्छता किटी ग्रु्रप द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण की विभिन्न गतिविधियों में निगम को सहयोग दिया जा रहा है और आमजन को भी स्वच्छता में सहयोग हेतु प्रेरित किया जा रहा है। महापौर राय ने स्वच्छता किटी ग्रुप द्वारा शहर की स्वच्छता में दिए जा रहे सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि भोपाल शहर की स्वच्छता में नागरिकों के साथ ही विभिन्न संस्थाओं का भी हमें सहयोग प्राप्त हो रहा है। इस मौके पर स्वच्छता किटी ग्रुप के सदस्यों ने गांधी जयंती के अवसर पर राज्यपाल द्वारा सम्मानस्वरूप दिये गये पदक व प्रमाण पत्रों का अवलोकन महापौर राय को कराया।

Previous articleआयुष्मान से संबंध निजी अस्पतालों में भी मरीज अब ले सकेंगे ऑनलाइन अपाइंटमेंट की सुविधा
Next articleमध्य प्रदेश में अब 7.52 प्रतिशत तक महंगी हो सकती है बिजली