भोपाल (आरएनएस)। सरकारी अस्पालों की तरह आयुष्मान भारत योजना से संबंद्ध प्राइवेट अस्पतालों में भी एडवांस ओपीडी अपाइंटमेंट सेवा शुरु की जा रही है। इससे मरीजों के समय की बचत होगी और जल्द इलाज मिल सकेगा। इसको लेकर सीएमएचओ कार्यालय द्वारा गुरुवार को आयुष्मान भारत निरामय हेल्पलाइन सेवा की कार्यशाला जिला पंचायत के सभागार में आयोजित की गई। इसमें आयुष्मान योजना से संबद्ध निजी अस्पताल शाामिल हुए। इसमें हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 18002332085 पर घर बैठे ही ऑनलाइन अपाइंटमेंट पर फोन कर मरीज द्वारा अपने निवास स्थान या वर्तमान लोकेशन बताई जाती है। लोकेशन के आधार पर हेल्पलाइन द्वारा नजदीकी अस्पताल के विकल्पों के सुझाव दिए जाते हैं। इसके बाद मरीज द्वारा बताए गए अस्पताल एवं समय के अनुसार अपाइंटमेंट सुनिश्चित किया जाता है।








