भोपाल (आरएनएस)। मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ सुविधाजनक रूप से उपलब्ध कराने हेतु नगर निगम, भोपाल के वार्ड स्तर पर आयुष्मान कार्ड बनाने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वह संजीवनी क्लीनिक/स्वास्थ्य केन्द्रों के अतिरिक्त अपने नजदीकि वार्ड कार्यालय में वार्ड प्रभारी से सम्पर्क कर पात्रता अनुसार आयुष्मान कार्ड बनवाए। आयुष्मान भारत निरामय योजना के अंतर्गत समस्त पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाने की कार्यवाही संजीवनी क्लीनिक/स्वास्थ्य केन्द्र के माध्यम से की जा रही है। मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ सुविधाजनक रूप से उपलब्ध कराने हेतु अब नगर निगम, भोपाल के वार्ड स्तर पर भी आयुष्मान कार्ड बनाने की सुविधा प्रदाय की जा रही है। नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि आयुष्मान भारत योजना के पात्र हितग्राही अपना आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु अपने नजदीकी वार्ड कार्यालय में वार्ड प्रभारी से सम्पर्क कर सकते है।
0








