निजी स्कूल तीन साल तक नहीं बदल सकेंगे डे्रस, किताबों की सूची 15 तक चस्पा करनी होगी

Join Us

भोपाल, (आरएनएस)। अब राजधानी के प्राइवेट स्कूलों को 15 जनवरी तक किताबों की सूची सार्वजनिक करनी होगी। इसके अलावा स्कूल तीन शैक्षणिक सत्र तक यूनिफॉर्म नहीं बदल सकेंगे। यूनिफ ॉर्म या किताबों को विशेष दुकान से खरीदने के लिए पैरेंट्स पर दबाव बनाने पर संबंधित स्कूल संचालकों के खिलाफ एफआईआर करवाई जाएगी। इस संबंध में कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने गत दिवस आदशा जारी कर दिए हैं। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने के साथ ही कई अशासकीय शैक्षणिक संस्थाओं के प्रबंधन द्वारा स्कूल में पढऩे वाले बच्चों को उनके द्वारा बताई गई विशेष दुकान से ही पाठ्य-पुस्तकें, यूनिफॉर्म तथा अन्य शिक्षण सामग्री खरीदने के लिए दबाव बनाया जाता है। इतना ही नहीं, कई स्कूलों द्वारा तो खुद ही पुस्तकें, यूनिफॉर्म तथा अन्य शिक्षण सामग्री बेचने की शिकायतें भी मिलती हैं। इस तरह की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जिले में संचालित सभी बोर्ड से संबंधित प्राइवेट स्कूलों को मप्र राजपत्र दो दिसम्बर 2020, स्कूल शिक्षा विभाग में उल्लेखित निर्देशों का पालन करना होगा। इधर, निर्णय का पैरेंट्स ने स्वागत किया है, लेकिन उनका कहना है कि इस पर सख्ती से अमल हो।

Previous articleस्कूल शिक्षा मंत्री सिंह ने 68वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
Next articleनिगम के वार्ड कार्यालयों में भी बनेंगे आयुष्मान कार्ड