भोपाल,(आरएनएस)। बिजली कंपनियों ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 7.52 प्रतिशत तक बिजली दर बढ़ाने का प्रस्ताव विद्युत नियामक आयोग के समक्ष पेश किया है। प्रस्ताव मंजूर होने पर 150-300 यूनिट खपत करने वाले घरेलू उपभोक्ताआं पर सबसे अधिक असर पड़ेगा। उन्हें प्रति बिल 168 रुपए देना होगा। स्लैब में बदलाव के तहत 300 यूनिट से अधिक खपत वाला स्लैब समाप्त करने का प्रस्ताव है। याचिका पर आपत्तियां 24 जनवरी तक मांगी गई हैं। ऑनलाइन जनसुनवाई 11 फरवरी को इंदौर, 13 फरवरी को जबलपुर और 14 फरवरी को भोपाल में होगी। टैरिफ आदेश 31 मार्च तक जारी होना अनिवार्य है। किस स्लैब में किनी बढ़ोतरी का प्रस्ताव – 50 यूनिट स्लैब, वर्तमान दर रुपये 4.27, प्रस्तावित दर 4.59 बढ़ोतरी 32 पैसे/यूनिट, 51 से 150 यूनिट स्लैब, वर्तमान दर रुपये 5.23, प्रस्तावित दर 5.62 बढ़ोतरी 39 पैसे/यूनिट, 150 से 300 यूनिट स्लैब, वर्तमान दर रुपये 6.61, प्रस्तावित दर 7.11 बढ़ोतरी 50 पैसे/यूनिट और 300 यूनिट से ज्यादा स्लैब, वर्तमान दर रुपये 6.80, प्रस्तावित दर 7.11 बढ़ोतरी 31 पैसे/यूनिट तय की गई है।








