गोधरा ट्रेन अग्निकांड : सुप्रीम कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा काट रहे दोषी को मेडिकल आधार पर राहत दी

Join Us

नई दिल्ली (आरएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को 2002 गोधरा ट्रेन अग्निकांड के एक दोषी की सजा पर रोक लगा दी और उसे मेडिकल आधार पर जमानत दे दी। यह दोषी आजीवन कारावास की सजा काट रहा है और लगभग 18 वर्षों से जेल में बंद है। जस्टिस एमएम सुंदेश और जस्टिस प्रसन्ना बी. वराले की बेंच ने दोषी इरफान सिराज पडो की मेडिकल स्थिति को देखते हुए उसे यह राहत दी। सुनवाई के दौरान गुजरात सरकार ने भी यह माना कि उसे हृदय संबंधी (कार्डियोवैस्कुलर) बीमारी है। दोषी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर अपनी सजा पर रोक लगाने और अपनी आपराधिक अपील लंबित रहने के दौरान जमानत पर रिहा करने की मांग की थी।

Previous articleबिसलेरी समेत 5 कंपनियों पर मुकदमे की तैयारी, पानी से मसालों तक कई उत्पाद जांच में असुरक्षित
Next articleमुश्किल समय में हमेशा साथ खड़ा रहा, नेपाल के पीएम बालेंद्र शाह ने भारत को बताया भरोसेमंद पड़ोसी