दिल्ली में थाने के भीतर पुलिस पर चाकूबाजी, 5 जवान लहूलुहान; टू-व्हीलर लूटकर भागा हमलावर

Join Us

नई दिल्ली (ए.)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जामा मस्जिद थाने के भीतर सोमवार दोपहर उस समय हडक़ंप मच गया, जब एक आरोपी ने पुलिस जवानों पर ही चाकू से हमला बोल दिया। दोपहर करीब ढाई बजे हुई इस सनसनीखेज वारदात में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। हमलावर ने जवानों की गर्दन और चेहरे पर वार किए, जिससे थाने परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, हालांकि पुलिस की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए पीछा कर उसे दबोच लिया। मिली जानकारी के अनुसार, नबील नामक युवक को किसी पारिवारिक विवाद के मामले में जामा मस्जिद थाने लाया गया था। दोपहर करीब ढाई बजे थाने के अंदर ही आरोपी ने अचानक पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया। उसने एक के बाद एक कई पुलिस जवानों को निशाना बनाया, जिससे पांच पुलिसकर्मियों के चेहरे और गर्दन पर चोटें आई हैं। अचानक हुए इस हमले से थाने में मौजूद अन्य कर्मियों में भी हडक़ंप मच गया और घायल जवानों को तुरंत संभाला गया
पुलिसकर्मियों पर हमला करने के बाद आरोपी नबील थाने से बाहर निकलकर फरार हो गया। भागने के दौरान उसने पास से गुजर रहे एक दोपहिया वाहन को भी लूट लिया और उसी के जरिए फरार होने की कोशिश की। वारदात की सूचना मिलते ही सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की ऑपरेशंस यूनिट की एक टीम ने तुरंत हरकत में आते हुए आरोपी का पीछा शुरू किया।

 

Previous articleबैकुंठ चतुर्दशी पर महाकाल की भस्म आरती में हुआ हरि का पूजन, रात को निकली सवारी
Next articleसमुद्र में बढ़ेगी भारत की ताकत, नौसेना को मिला पनडुब्बी रोधी युद्धपोत ‘आशंक’