नई दिल्ली (ए.)। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ने बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड समेत पांच खाद्य कंपनियों के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दी है। इन कंपनियों के उत्पाद जांच में असुरक्षित या घटिया पाए गए थे। इसके अलावा, खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता नियमों के गंभीर उल्लंघन के चलते दो अन्य खाद्य कारोबारियों के लाइसेंस भी निलंबित कर दिए गए हैं। बिसलेरी के खिलाफ कार्रवाई उसके पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर के एक नमूने में ब्रोमेट की मात्रा निर्धारित सीमा से अधिक पाए जाने के बाद की गई है। खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के तहत इस उत्पाद को असुरक्षित घोषित किया गया है। रेफरल फूड लेबोरेटरी की जांच में पॉलीसाइक्लिक एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (क्क्र॥) भी पाए गए, जिसके बाद नमूने को असुरक्षित करार दिया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, बिसलेरी इंटरनेशनल से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कंपनी की ओर से कोई जवाब नहीं मिला।








