पार्वती नगर में मां दुर्गा की भव्य झांकी बनी आकर्षण का केंद्र, दर्शन के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु

Join Us

नीलबड़ में शारदीय नवरात्रि की धूम, मां के दिव्य स्वरूप के दर्शन करने पहुंच रहे सैकड़ों भक्त

भोपाल (संदीप पंडा)। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर भोपाल के नीलबड़ स्थित पार्वती नगर में मां दुर्गा के दिव्य स्वरूप की भव्य झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई है। आकर्षक साज-सज्जा और मां के मनमोहक स्वरूप के दर्शन के लिए प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। क्षेत्र में नवरात्रि को लेकर भक्तिमय माहौल बना हुआ है। झांकी के दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालु मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं। सुबह से शाम तक भक्तों की आवाजाही बनी रहती है। नवरात्रि के दौरान पार्वती नगर में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिल रहा है। मां दुर्गा की भव्य झांकी स्थानीय लोगों के साथ आसपास के क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी विशेष आकर्षण बनी हुई है।

Previous articleनशे की गिरफ्त में दम तोड़ते सपने, अपराध की राह पर भटकती युवा पीढ़ी